{"_id":"6a38251bf0a4ce2d5e03525f","slug":"brother-in-law-killed-sister-in-law-critically-injured-after-being-hit-by-a-dumper-truck-barabanki-news-c-315-1-brb1038-171815-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर की चपेट में आकर देवर की मौत भाभी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर की चपेट में आकर देवर की मौत भाभी गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर के दुर्गापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से निकल गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चालक का पता लगा रही है।याकूबपुर कर्नलगंज निवासी राकेश (35) भाभी शिवशती (40) को बाइक से रामपुर भैसुरिया स्थित अपनी बहन के यहां जा रहे थे। तभी दुर्गापुर के निकट पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंची, जहां मौजूद चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवशती का उपचार जारी है।
स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो गंभीर
माती थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार की देर रात माती-किसान पथ सर्विस रोड जबरी कला नहर से बाबुरी गांव मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक महेंद्र निवासी इमलिया, बाबुरी गांव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। स्कॉर्पियो चालक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी की टीम ने माती थाने को सूचना दी। इसके बावजूद घटनास्थल पर पहुंचने में माती पुलिस को घंटों लग गए।
तब तक घायल तड़पते रहे। वहीं माती एसएचओ अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शनिवार की देर रात हादसे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल अस्पताल जा चुके थे। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।