सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   BSA sought clarification from 33 teachers and Shikshamitras

Barabanki News: 33 शिक्षकों व शिक्षामित्रों से बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BSA sought clarification from 33 teachers and Shikshamitras
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में ग्रीष्म कॉलीन अवकाश के पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान 33 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने सभी संबंधित कार्मिकों को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वालों में बनीकोडर, बंकी, देवा, हैदरगढ़, हरख, निंदूरा, रामनगर और त्रिवेदीगंज ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के हेडमास्टर, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक शामिल हैं। इन सभी अनुपस्थित शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर मानव संपदा पोर्टल पर जारी नोटिस के संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण ऑनलाइन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित शिक्षक और शिक्षामित्र तय समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। उन पर अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed