{"_id":"6a167caa81b050f74c0021d8","slug":"encounter-two-robbery-suspects-arrested-after-being-shot-in-the-leg-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: लूटकांड के दो आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, किराना व्यापारी के घर की थी लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: लूटकांड के दो आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, किराना व्यापारी के घर की थी लाखों की लूट
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 27 May 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार
बुधवार सुबह पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी।
बाराबंकी में मुठभेड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के ग्वारी गांव में किराना व्यापारी आलोक जायसवाल के यहां हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पुलिस घेराबंदी के दौरान फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास कर रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार भोर पुलिस को बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दो बदमाशों के पैर में लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पहचान बहराइच के केसरगंज निवासी जसीम और बाराबंकी के ही घुंघटेर क्षेत्र निवासी सफी के रूप में हुई है। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि पांच बदमाशों ने मिलकर व्यापारी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थीं। पुलिस के मुताबिक फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे गैंग के खुलासे का दावा किया जा रहा है।