सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Electricity poles were broken in the storm, power supply was disrupted in more than 300 villages including the city.

Barabanki News: आंधी में टूटे बिजली के पोल, शहर सहित 300 से ज्यादा गांवों में आपूर्ति बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 27 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles were broken in the storm, power supply was disrupted in more than 300 villages including the city.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के कई इलाकों में सोमवार देर रात आई तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। शहर सहित 300 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को दिन भर बिजली कर्मी खंभे व तार ठीक करते दिखे। वहीं उपभोक्ता बिजली न होने से गर्मी में जूझते रहे। बिजली के साथ ही पानी की समस्या भी बनी रही।

आंधी ने फतेहपुर व बाबागंज क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को काफी प्रभावित किया। आंधी के कारण कई बिजली के पोल टूट गए और हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिर गए। इससे फतेहपुर के करीब 250 और बाबागंज के 85 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर क्षेत्र में करीब 20 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए। रसूलपुर के पास 33 हजार लाइन का एक बड़ा पोल भी टूट गया। सोमवार रात 11 बजे से बाधित बिजली मंगलवार शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो सकी। लगभग 18 घंटे तक बिजली गुल रहने से दो लाख लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। पेयजल संकट और मोबाइल चार्जिंग जैसी समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन
Trending Videos

बाबागंज विद्युत उपकेंद्र के 85 गांवों में सोमवार रात 10:10 बजे बिजली गुल हुई। यह मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर एक घंटे बाद फिर चली गई, फिर 12:15 बजे दोबारा बहाल हुई। बाबागंज जेई विवेक मिश्रा ने बताया कि तेज हवा के कारण दिक्कत हुई और रात में मरम्मत मुश्किल थी। विद्युत विभाग की टीमें रात से ही फॉल्ट खोजने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं।

सैदनपुर में पेड़ गिरा

सैदनपुर। आंधी से रामनगर-बदोसराय मार्ग पर राकेश वर्मा के घर के गेट पर एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति गेट के पास मौजूद नहीं था। पेड़ जड़ से उखड़ गया और गेट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन शाम तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में वन विभाग की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश दिखा। संवाद



शहर में भी बिजली कटौती से जूझे लोग
बाराबंकी। शहर में भी आंधी के बाद बिजली घंटे गुल रही। लखपेड़ाबाग निवासी उमेश कुमार व अरविंद रावत ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे गई बिजली रात में दो बजे आई। इसके बाद चार बजे फिर कट गई और मंगलवार को सुबह 11 बजे आई। श्रीराम काॅलोनी में भी बिजली रात भर न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed