{"_id":"69f65c4dfec809fb930cde3d","slug":"countdown-for-panchayat-elections-begins-steps-are-being-taken-towards-administrator-barabanki-news-c-315-1-slko1014-166165-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, प्रशासक की ओर बढ़ रहे कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, प्रशासक की ओर बढ़ रहे कदम
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 03 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव समय पर होंगे इसको लेकर संशय बरकरार है। कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग पर अभी तक सरकार की ओर से कोई निर्णय न लिए जाने से प्रधानों में बेचैनी है। मौजूदा प्रधानों के पास महज 22 दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में ज्यादातर प्रधान बाकी बचे कामों को पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रशासक तैनात हो इससे पहले प्रधान पूरा समीकरण अपने पक्ष में बनाने में लगे हुए हैं।
प्रधानों का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल जून और जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। कार्यकाल खत्म होते ही यहां पर प्रशासक तैनात हो जाएंगे, इससे पहले मौजूदा प्रधान बाकी काम पूरा कर समीकरण अपने पक्ष में बिठाने में लगे हुए हैं। इतने कम समय में बचे हुए कार्याें को पूरा करना इनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि इन दिनों गांवों में विकास कार्य काफी तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।
पंचायतों का जिम्मा एडीओ पंचायत के पास होगा
जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान डीएम के हाथ होगी। वहीं ब्लॉक प्रमुखों की जगह पर प्रशासक के तौर पर एसडीएम कार्य करेंगे, जबकि पंचायतों का जिम्मा एडीओ पंचायत के पास चला जाएगा। जिले में 1155 ग्राम पंचायतें, 1428 क्षेत्र पंचायते, 57 जिला पंचायत सदस्य और 15 ब्लॉक प्रमुख हैं।
जिले में 1150 प्रधान
जिले में मौजूदा समय में 1155 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन 1150 पंचायतों में ही प्रधान हैं। तीन ग्राम पंचायतों परीवां, ढकौली और जमीना में कार्यवाहक प्रधान कार्य कर रहे हैं, जबकि शाहपुर ग्राम पंचायत का संचालन तीन सदस्यीय समिति कर रही है। वहीं हैदरगढ़ की खानपुर पंचायत प्रशासक के हवाले है।
Trending Videos