सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Daughter brings honor to her family by studying in a government school, secures ninth position in merit list

Barabanki News: सरकारी स्कूल में पढ़कर बिटिया ने बढ़ाया मान, मेरिट में नौंवा स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Daughter brings honor to her family by studying in a government school, secures ninth position in merit list
विज्ञापन
बाराबंकी। किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इस्माइलपुर (ऐडेड स्कूल) की छात्रा मोनिका यादव ने हाईस्कूल में 96.33 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौंवा स्थान हासिल किया है। बेटी की सफलता पर दुग्ध विक्रेता पिता उमेश कुमार और मां मंजू देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Trending Videos

देवा के मामापुर में रहने वाली मोनिका के जुनून को आर्थिक बाधाएं रोक नहीं सकीं। पढ़ाई के प्रति उनकी रूचि और दृढ़ इच्छाशक्ति को देख कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने सहयोग किया। माेनिका ने भी दिन रात कड़ी मेहनत की। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम जारी हुआ तो मोनिका ने 578 अंक हासिल कर अपने स्कूल, परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने मोनिका को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। माेनिका ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed