{"_id":"69ab3b2af481d232bc023a98","slug":"deed-of-two-acres-of-land-by-showing-the-deceased-as-alive-barabanki-news-c-315-1-brp1006-160534-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मृतक को जिंदा दिखाकर दो एकड़ जमीन का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मृतक को जिंदा दिखाकर दो एकड़ जमीन का बैनामा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में एक जमीन की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि यहां मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर दो एकड़ जमीन का बैनामा कर दिया गया। जब मृतक की बहन को इसकी जानकारी हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
हथोइया गांव निवासी शिवरानी का मायका मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मिश्रीपुरवा मजरे पर्वतपुर गांव में है। शिवरानी के अनुसार उनके दो अविवाहित भाई दुखी और मोहन थे। दोनों की करीब आठ साल पहले एक वर्ष के अंतराल में मौत हो गई थी। भाइयों की मौत के बाद उनकी जमीन की उत्तराधिकारी शिवरानी ही हैं। शिवरानी ने बताया कि उन्होंने छोटे भाई मोहन की जमीन की वरासत दर्ज करा ली थी। वहीं, बड़े भाई दुखी की जमीन की वरासत कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही थीं, तभी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि दुखी की मौत के करीब आठ साल बाद उनकी जमीन का बैनामा कर दिया गया है।
जानकारी जुटाने पर सामने आया कि 21 नवंबर 2025 को रामनगर तहसील के उप निबंधक कार्यालय में फर्जी तरीके से मृतक दुखी की जगह किसी अज्ञात व्यक्ति को खड़ा कर उनकी करीब दो एकड़ जमीन का बैनामा नवाबगंज तहसील के बुल्लीपुर निवासी रामसिंह के नाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बैनामे में जो फोटो कंप्यूटर से ली गई है, वह पर्वतपुर गांव के ही एक व्यक्ति की है। जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच लेखपाल से कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos