सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Doctor and teacher killed in accidents, two seriously injured

Barabanki News: हादसों में चिकित्सक और शिक्षक की मौत, दो गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 03 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Doctor and teacher killed in accidents, two seriously injured
विज्ञापन
बाराबंकी। हादसों में बहराइच के एक निजी चिकित्सक और अमेठी के एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक के बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में सपा के विधायकों और नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता हैं।
Trending Videos


बहराइच के जरवल रोड क्षेत्र के जतौरा खपरैला गांव निवासी जगदीश प्रसाद वर्मा (72) निजी चिकित्सक थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह घर से एक मरीज को देखने निकले थे। बहराइच हाईवे पर भभुआ के निकट लघुशंका करने के लिए अपनी बाइक रोके ही थे कि तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले जा रहे थे, लेकिन बाराबंकी पहुंचते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
लोनीकटरा इलाके में शनिवार दोपहर लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे थाना क्षेत्र के छबील चौकी के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार कार में सवार अमेठी के संग्रामपुर इलाके के पूरे तालुकदार निवासी आनन्द विक्रम सिंह (35) व इनके पिता योगेन्द्र बहादुर सिंह (55) को गंभीर हालत में सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने योगेन्द्र बहादुर को मृत घोषित कर दिया।
आनंद विक्रम को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक योगेन्द्र बहादुर सिंह संग्रामपुर अमेठी के एक इंटर कालेज में शिक्षक थे। वह अपने पुत्र के साथ लखनऊ से डायलिसिस कराने के बाद वापस घर लौट रहे थे, मगर कार पेड़ से टकरा गई।
उधर, हुसैनाबाद ओल्हेपुर संपर्क मार्ग पर ओल्हेपुर गांव के पास ई रिक्शा पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल वैसापुर निवासी राकेश सिंह (55) को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
...........................
सपा नेता के पिता थे चिकित्सक, पहुंचे पूर्व मंत्री व विधायक
हादसे में जान गंवाने वाले बहराइच के जगदीश प्रसाद वर्मा के तीन पुत्र अवधेश वर्मा, प्रभाकर वर्मा और दिवाकर वर्मा हैं। अवधेश सपा नेता होने के साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वह बहराइच की एक सीट से विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदारी कर रहे हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, एमएलसी राजेश यादव, हैदरगढ़ विधायक गौरव रावत समेत सपा के कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed