सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Driver arrested in Rs 1 crore theft case

Barabanki News: एक करोड़ की चोरी के मामले में ड्राइवर हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 03 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested in Rs 1 crore theft case
विज्ञापन
बाराबंकी। वीआईपी कॉलोनी शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार अजय बघेल के विला में हुई एक करोड़ के जेवरात व लाइसेंसी असलहा की चोरी में 48 घंटे बाद पुलिस ने जांच का दायरा और सख्त कर दिया है। करोड़ों के जेवरात पार करने वाली इस वारदात में अब शक की सुई घर के भीतर आने-जाने वाले लोगों पर टिक गई है। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

पुलिस ने पिछले 10 दिनों का सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उसकी बारीकी से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तीन दिनों के फुटेज में ड्राइवर का विला में आना-जाना साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने ड्राइवर से लंबी पूछताछ की है और उसके बयानों का लगातार सत्यापन किया जा रहा है। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह विला में केवल नीचे तक ही जाता था और ऊपर बने कमरों में कभी नहीं गया। हालांकि, पुलिस उसके इस दावे को पूरी तरह मानने के बजाय तकनीकी साक्ष्यों से मिलान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि ठेकेदार ने अपने मकान की चाबी एक परिचित को दी थी, ताकि सफाईकर्मी आने पर उन्हें चाबी उपलब्ध कराई जा सके। चाबी की डुप्लीकेट कॉपी बनवाए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसे पुलिस जांच का अहम बिंदु मानकर आगे बढ़ रही है। इस सनसनीखेज चोरी में हीरे और सोने के कई कीमती हार चोरी हुए हैं, जिनमें अजय बघेल की मां द्वारा उनकी बेटी को दिया गया हीरे का हार भी शामिल है।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि 27 अप्रैल को जब सीसीटीवी कैमरे बंद हुए, उसके बाद विला के आसपास किसकी लोकेशन रही, तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed