सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Drug mafia Ajjan's shops and houses worth Rs 6 crore seized

Barabanki News: ड्रग माफिया अज्जन की छह करोड़ की दुकानें व मकान जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 03 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drug mafia Ajjan's shops and houses worth Rs 6 crore seized
विज्ञापन
बाराबंकी। ड्रग माफिया अज्जन उर्फ मिसबाहुर्रहमान की संपत्तियों पर आखिरकार कार्रवाई होने लगी। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के पैसार मोहल्ले में अज्जन की पत्नी नगमी खातून के नाम 598.70 वर्ग मीटर में बनर दुकानें व मकान पर सरकारी ताले व बोर्ड लगा दिए। शुक्रवार को संपत्तियों को जब्त करने का आदेश आने के बाद जेल में बंद अज्जन को हार्ट अटैक पड़ा। जिसके बाद तत्काल उसे केजीएमयू के लॉरी ले जाया गया था।
Trending Videos

सीजिंग-फ्रीजिंग अथाॅरिटी न्याय निर्णायक प्राधिकारी नई दिल्ली ने पिट्स एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सीओ सिटी सौरभ कुमार, जैदपुर एसएचओ संतोष कुमार सिंह और नायब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला के साथ पैसार मोहल्ले में पहुंची टीम ने संपत्ति को जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्जन के खिलाफ कुल 22 मामले दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, मादक पदार्थों की तस्करी, मारपीट और अन्य संगीन धाराओं के मामले शामिल हैं। अज्जन लंबे समय से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और उसकी गतिविधियां जिले में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनी हुई थीं। उधर, लॉरी में इलाज के बाद अज्जन की तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


अब लखनऊ की संपत्तियों पर होगी कार्रवाई

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अज्जन की लखनऊ स्थित संपत्तियों को भी जब्त करने का आदेश मिल चुका है। जल्द ही वहां भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed