{"_id":"695d56532af89930180fada6","slug":"dso-raids-petrol-pump-issues-notice-barabanki-news-c-315-1-slko1012-155670-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेट्रोल पंप पर डीएसओ का छापा, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेट्रोल पंप पर डीएसओ का छापा, नोटिस जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बहराइच हाईवे पर स्थित विद्यावती फिलिंग स्टेशन पर स्वीकृत मानचित्र के विरुद्ध जाकर खोदाई और नया टैंक रखने का मामला सामने आया है। शासन स्तर पर मिली शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने छापा मारा तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद पंप संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जब वे जांच के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे, तो वहां नियमों की अनदेखी कर खोदाई का काम चल रहा था। पंप संचालक स्वीकृत नक्शे के विपरीत एक नया टैंक स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान जब पंप संचालक से निर्माण से संबंधित जरूरी कागजात और अनुमति पत्र मांगे गए, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। डीएसओ ने पंप संचालक को तीन दिन के भीतर सभी अभिलेख उपलब्ध कराने का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Trending Videos