{"_id":"6a73836055b41a852203e525","slug":"eight-thousand-swindled-under-the-pretext-of-arranging-a-loan-barabanki-news-c-315-1-brp1006-176330-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ऋण दिलाने के नाम पर आठ हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ऋण दिलाने के नाम पर आठ हजार ठगे
Thu, 06 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी। बसंतपुर गांव निवासी राजकुमार ने बुधवार शाम कोठी पुलिस को शिकायती पत्र देकर लम्बौआ मजरे कोठी निवासी युवक पर ऋण दिलाने के नाम पर रुपये ठग लेने का आरोप लगाया है। बताया कि 20 अप्रैल को पीएमएफएमई योजना के तहत ट्रैक्टर और उससे संचालित धान कूटने वाली मशीन के लिए ऋण स्वीकृत कराने का भरोसा दिया था। इसके एवज में ऑनलाइन माध्यम से उससे आठ हजार रुपये लिए गए। एसएचओ डीपी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
अमेठी से चोरी एल्मुनियम तार बरामद, दो गए जेल
हैदरगढ़। कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस ने अमेठी जिले से दो बोरी एल्मुनियम तार बरामद कर दो आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रौनी पंचायत के मजरे फकीरन पुरवा के रमजा अली व छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के थाना कुंडा के जैदपुरी निवासी धनेश कुमार को पकड़ा गया। इनके पास से तार काटने का कटर बरामद हुआ है। तार चोरी की रिपोर्ट अमेठी के थाना शिवरतनगंज में पहले से दर्ज है।
चोरी के छह मोबाइल व चाकू संग पांच दबोचे
बाराबंकी। कोतवाली रामनगर पुलिस ने मोहम्मदपुर खाला के सिकोहना गांव निवासी जावेद व चिनहट लखनऊ के मोहित शर्मा को चोरी के छह मोबाइल फोन संग पकड़ा। इन लोगों ने लोधौरा यज्ञशाला के पास से श्रृद्धालुओं के मोबाइल चोरी किए थे। चोरी किए गए थे। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को चाकू संग पकड़ा।
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में चार घायल
त्रिवेदीगंज। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर थाना लोनीकटरा क्षेत्र में दो हादसों में चार युवक घायल हो गए। मंगलवार देर रात भिलवल चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें लखनऊ के थाना गोसाईगंज के गांव कोड़रा के पिंटू (28) व सुनील (30) घायल हो गए। वहीं छंदरौली मोड़ पर अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से अमेठी के इन्हौना क्षेत्र के आजादपुर निवासी अवधेश (25) व रमेश (23) घायल हो गए। सीएचसी त्रिवेदीगंज से चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद