{"_id":"6a7382bfeb3a7e2d6e096990","slug":"traffic-jam-caused-by-haphazard-parking-traffic-stalled-for-an-hour-barabanki-news-c-315-1-brp1005-176280-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेतरतीब पार्किंग से लगा जाम, एक घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेतरतीब पार्किंग से लगा जाम, एक घंटे ठप रहा यातायात
Thu, 06 Aug 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तहसील चौराहे पर बुधवार दोपहर बेतरतीब पार्किंग और ई रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जाम में स्कूल बसें, वैन और ई रिक्शे फंसने से स्कूली बच्चों को उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक परेशान होना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
तहसील चौराहा कस्बे का सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है। इसी मार्ग पर तहसील, उपनिबंधक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोतवाली और अधिवक्ताओं के चैंबर स्थित हैं। बुधवार को भी दोपहर में यही स्थिति बनी। अचानक तहसील चौराहे पर यातायात थम गया और सिहाली मार्ग, रामनगर मार्ग तथा कोतवाली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे स्कूली बच्चे गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए, जबकि राहगीरों और मरीजों को भी काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और चौराहे पर सवारी भर रहे ई-रिक्शों को हटाकर यातायात को नियंत्रित किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सामान्य हो सका।