फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   They broke through the boundary wall and made off with the goods

Barabanki News: चारदीवारी तोड़ उठा ले गए सामान

Thu, 06 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
They broke through the boundary wall and made off with the goods
सतरिख। प्रयागराज के फाफामऊ चकियाघाट निवासी रितेश मिश्रा ने सतरिख पुलिस से शिकायत कर बताया कि सतरिख इलाके के सहेलिया गांव में उनकी जमीन है। प्लाॅट में बाउंड्रीवॉल बनाकर गेट व कमरे का निर्माण कर लिया था। दो अगस्त को लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सुनील यादव, संजय यादव, गौरव सिंह व सुल्तानपुर जिले के विनोद मिश्रा ने मिलकर बाउंड्रीवॉल तोड़ सबमर्सिबल पंप, लोहे का गेट आदि उठा ले गए। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

निर्माण कार्य रोकने पर प्राथमिकी दर्ज
सतरिख। अयोध्या के तिलक नगर कॉलोनी निवासी अमरनाथ ने सतरिख थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में सतरिख क्षेत्र के दुल्हीपुर गांव में आवास के लिए एक प्लाॅट खरीदा था। दाखिल खारिज भी हो चुकी है। जब भी प्लाॅट की बाउंड्री बनाने का प्रयास करता हूं, विजय यादव, हनुमान प्रसाद यादव, रामू यादव अपने अज्ञात साथियों के साथ आ जाते हैं और निर्माण नहीं करने देते। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed