सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Expressed happiness over Dr. Manoj Pandey becoming a minister

Barabanki News: डॉ. मनोज पांडेय के मंत्री बनने पर जताई खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 13 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over Dr. Manoj Pandey becoming a minister
Expressed happiness over Dr. Manoj Pandey becoming a minister
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रदेश सरकार में डॉ. मनोज कुमार पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। डॉ. पांडेय को लंबे समय से सवर्ण राजनीति और ब्राह्मण समाज की मजबूत आवाज माना जाता रहा है।
Trending Videos

मंगलवार को सिविल लाइन स्थित बस स्टेशन और कचेहरी में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय समाज के सम्मान के मुद्दों पर मुखर हैं और उनका कैबिनेट मंत्री बनना ऐतिहासिक निर्णय है। शिवम शुक्ला ने कहा कि यह समाज के लिए गौरव का क्षण है। डॉ. पांडेय न केवल जमीन से जुड़े हैं बल्कि संघर्षशील और समाज के सम्मान के मुद्दों पर मुखर होकर बोलने का साहस भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed