सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO: 40 किलोमीटर का सफर, पांच घंटे की पढ़ाई… गांव के तन्मय ने सीबीएसई में जिले में फहराया परचम

VIDEO: 40 किलोमीटर का सफर, पांच घंटे की पढ़ाई… गांव के तन्मय ने सीबीएसई में जिले में फहराया परचम

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 13 May 2026 04:55 PM IST
VIDEO: 40 किलोमीटर का सफर, पांच घंटे की पढ़ाई… गांव के तन्मय ने सीबीएसई में जिले में फहराया परचम
सपनों की उड़ान के लिए बड़े शहर और महंगे संसाधन जरूरी नहीं होते, यह साबित कर दिखाया है कोटवाधाम के तन्मय साहू ने। गांव की सादगी, रोज 40 किलोमीटर का सफर और सीमित समय के बावजूद तन्मय ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पढ़ने वाले तन्मय जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कोटवाधाम के निवासी हैं। उनके पिता विनय कुमार साहू एक होटल संचालक हैं। हर दिन गांव से शहर तक का लंबा सफर तय कर स्कूल पहुंचना और फिर देर शाम घर लौटना तन्मय की दिनचर्या का हिस्सा था। स्कूल आने-जाने में ही कई घंटे निकल जाते थे, लेकिन इस संघर्ष ने उनके इरादों को कमजोर नहीं होने दिया। तन्मय बताते हैं कि घर लौटने के बाद वह रोज करीब पांच घंटे पढ़ाई करते थे। गांव के शांत माहौल में उन्होंने खुद को मोबाइल और दूसरी व्यस्तताओं से दूर रखकर पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित किया। मेहनत का नतीजा यह रहा कि शहर के हजारों छात्रों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने जिले में पहला स्थान हासिल कर लिया। रिजल्ट आने के बाद कोटवाधाम में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण तन्मय को बधाई देने पहुंचने लगे। मिठाई बांटी गई और लोगों ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र का गौरव बताया। शिक्षकों का कहना है कि तन्मय शुरू से ही अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। उन्होंने कभी दूरी या थकान को बहाना नहीं बनाया। यही वजह रही कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की। तन्मय की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है जो संसाधनों की कमी को अपनी कमजोरी मान लेते हैं। कोटवाधाम के इस बेटे ने दिखा दिया कि अगर हौसले मजबूत हों तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी सफलता की सबसे ऊंची मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla: वेतन न मिलने पर भड़के एचआरटीसी के चालक और परिचालक, संचालन बंद रखने की अपील

13 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव की रहस्यमयी मौत: सपा सांसद आरके चौधरी व समर्थक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे

13 May 2026

फिरोजपुर नगर काउंसिल के चुनाव विकास के नाम पर जीतेगी आप-चेयरमैन

Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

13 May 2026

VIDEO: प्रतीक यादव के घर के बाहर लगा लोगों का जमावड़ा, घर के बाहर पुलिसकर्मी मौजूद

13 May 2026
विज्ञापन

हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने खिलाया कमल, प्रवीण कोच बने सांपला नपा के नए चेयरमैन

13 May 2026

Balod News: पलारी में पहली बार सजेगा चुनावी अखाड़ा, 1 जून को होगा ऐतिहासिक मतदान

13 May 2026
विज्ञापन

मजीठा में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर

13 May 2026

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर विशेष सेमिनार, पंजाब सरकार ने शुरू की कार्यक्रमों की श्रृंखला

13 May 2026

Mandi: बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंची मां और उसके दो बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

13 May 2026

VIDEO: पति-पत्नी के विवाद में खूनी बवाल, पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष; दामाद-ससुर घायल

13 May 2026

अमृतसर अदालत में बिक्रम मजीठिया की पेशी

13 May 2026

कानपुर: 11 महीने में करना होगा कानपुर-शुक्लागंज के बीच पुल का निर्माण

13 May 2026

VIDEO: विंध्याचल धाम के घंटे हुए मौन, किसी के क्लैपर निकाले, किसी के बांधे

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत के बाद बोले अखिलेश, कहा- जांच होनी चाहिए

13 May 2026

NEET UG Paper Leak: शिमला में एसएफआई का प्रदर्शन, समरहिल चौक पर लगाए नारे

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे विधायक नीरज वोरा, कहा- ये बेहद कष्टकारी

13 May 2026

अंंबाला में भाजपा कार्यकर्ता मना रहे जश्न

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

13 May 2026

मेरठ: एसटीएफ ने अलीपुर में ढेर किया एक लाख का इनामी जुबैर

13 May 2026

Meerut: काले बादलों से दिन में ही छाया अंधेरा, झमाझम बारिश

13 May 2026

अमृतसर में मामूली विवाद में चली गोली, 12 वर्षीय बच्ची घायल

13 May 2026

पीएम के ‘एक साल सोना न खरीदें’ बयान पर सुनार समुदाय में रोष

13 May 2026

अमृतपाल सिंह मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई, राज्य पक्ष ने दाखिल किया जवाब

13 May 2026

हमीरपुर: बरातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो की ई-रिक्शा से भिड़ंत, आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, शव का चल रहा है पोस्टमार्टम; घर के बाहर पसरा सन्नाटा

13 May 2026

लखनऊ: प्रतीक यादव की मौत, घर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मी

13 May 2026

अंधेरा में डूबा महानगर, लोग सड़क पर उतरे, बिजलीघर छोड़कर भागे कर्मचारी

13 May 2026

बड़ागांव में आंधी का कहर, पेड़ के नीचे दबकर पांच भैंस की मौत

13 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed