सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fog slowed down traffic, but the sunshine during the day provided some relief

Barabanki News: कोहरे ने धीमी की वाहनों की रफ्तार, दिन में धूप ने दी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 18 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down traffic, but the sunshine during the day provided some relief
लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर कोटवासड़क के पास शनिवार की सुबह घने कोहरे के बीच निकलते वाहन।
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई और चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखा गया, जो कांपते हुए स्कूल पहुंचे। दिन में खिली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही तापमान फिर गिर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
Trending Videos




मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाएं पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। विभाग ने बताया कि पछुआ हवाओं के रुकने और पुरवा हवाओं के अचानक चलने से मौसम में यह बदलाव आया था। हालांकि, पछुआ हवाओं के फिर से चलने से मौसम में सुधार हुआ और दिन में गुनगुनी धूप निकली। इस मौसम परिवर्तन का फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अयोध्या हाइवे पर यातायात प्रभावित
रामसनेहीघाट। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। घने कोहरे के चलते लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की रफ्तार काफी धीमी रही। दृश्यता काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़क पर कोहरे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों में परेशान दिखे।
बाक्स
खिली धूप से मिली राहत
कोटवाधाम। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में दो दिनों से अचानक मौसम बदलने के साथ घना कोहरे की चादर फैलने से ठंड बढ़ गई। जो मौसम अभी तक बदलने लगा था, उसमें भी परिवर्तन हुआ है।पर घने कोहरे के बाद शनिवार दोपहर बाद क्षेत्र में तेज धूप रही। इससे गलन भरी ठंड से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह ठंड के चलते लोग अलाव के आगे ठिठुरे रहे। स्कूलों में पहुंचे बच्चे भी आग सेंकते हुए देखे गए।
बाक्स
फसलों पर पड़ सकता है विपरीत असर
हैदरगढ़। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह ने बताया रात में घने कोहरे के साथ कड़ाके ठंड और दिन में खुली धूप के बीच मौसम का तापमान अधिक हो रहा है। दिन में तापमान कम नहीं होने से गेहूं की बाढ़ रुकेगी और बाली निकलने की प्रकिया शुरू हो सकती है। इससे दाना पतला होगा और उपज भी कम होगी। रात-दिन के तापमान में अंतर से आलू फसल में पाला लगने की आशंका है। बचाव के लिए खेत में नमी बनाए रखें और और हवा का रुख देख रात में धुआं करें। इसके अलावा फसलों में रोग लगने पर कीटनाशकों को छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed