{"_id":"69c831a36b0a70ef590179fd","slug":"gujarat-police-raid-bullion-traders-house-in-connection-with-gold-theft-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162704-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सोना चोरी में सराफा व्यापारी के यहां गुजरात पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सोना चोरी में सराफा व्यापारी के यहां गुजरात पुलिस का छापा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गुजरात में लाखों रुपये के सोने के जेवरों की चोरी के मामले में गुजरात पुलिस ने शनिवार देर शाम शहर के एक सराफा व्यापारी के यहां छापा मारा। चोरी में शामिल जिले के युवक ने ही पुलिस को बताया था कि सोना इनके यहां बेचा है। इसकी जानकारी होते ही व्यापारी व विभिन्न संगठन के व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवक से निशानदेही कराई मगर उसने कई बयान बदले। देर रात तक कोतवाली में छानबीन जारी थी।
गुजराज से आए पुलिसकर्मियों के अनुसार गुजरात के वलसाड में चार मार्च को लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हुए थे। इस सिलसिले में बाराबंकी के बंकी कस्बा निवासी युवक बंटी, बंटी का परिचित कर्नाटक का एक व्यक्ति समेत तीन की संलिप्तता के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान बंटी बाराबंकी चला आया, मगर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। 10 दिन पहले बंटी फिर गुजरात गया तो पुलिस ने दबोच लिया। गुजरात पुलिस बंटी को लेकर शनिवार बाराबंकी पहुंची और घंटाघर के पास रहने वाले सराफा व्यापारियों के संगठन के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। उनको शहर कोतवाली लाया। खबर फैलते ही कई व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए। युवक ने दो दुकानों पर सोने बेचने की बात कही तो कभी रेलवे स्टेशन के पास। इस दौरान मामला स्पष्ट न होने व व्यापारियों का दबाव देख पुलिस ने सराफा व्यापारी को छोड़ दिया। शहर कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि गुजरात पुलिस जांच कर रही है। युवक को लखनऊ भी ले गई है।
Trending Videos