फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   holi

होली पर बच्चों की पहली पसंद बनीं नई तरह की पिचकारिया

Sun, 20 Mar 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 20 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
holi
बाराबंकी। रविवार को होली की तैयारियों को लेकर शहर बाजार में पिचकारियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
होली के रंग में लोग अभी से सराबोर होने लगे हैं। पिचकारियों व कई रंगों के गुलाल से बाजार पटा पड़ा है। रंगों की कई वैरायटी लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। नई तरीके की कार्टून पिचकारी, मैजिक वाटर बैलून, होली स्मोक स्टिक और काटन कलर बॉल होली के खास खिलौने आदि बच्चों की पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन


मस्ती का उत्सव होली मात्र रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह वह सोच है जो होली के बहाने लोगों को खुलकर जीने का सबब देती है। होली के उल्लास का रंग फिजाओें में घुलने लगा है और बाजार विभिन्न प्रकार के रंग, गुलाल, पिचकारियों आदि से सज चुका है।
विज्ञापन


माल से लेकर फुटपाथ पर बाजार सज चुका है। रंगों के त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में भी उत्साह साफ झलक रहा है। पिचकारियां भले ही चायनीज हो मगर इसमें कनपुरिया रंग भरा जाएगा। चाइनीज पिचकारियां बीस रुपये से लेकर छह सौ रुपये तक बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंगी भाईजान, रूपा, टाम जैरी, डायना, कलर स्प्रे, ड्रैगन, चायना प्रेशर, जैसी पिचकारियाें से बाजार सजा हुआ है। पिचकारी व रंग विक्रेता संजय निगम ने बताया कि चायनीज पिचकारी की डिमांड अधिक होने के कारण इसे दिल्ली से मंगाया जाता है लेकिन रंग ज्यादातर कानपुर से लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed