सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hospitals operating under the guise of medical stores

Barabanki News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hospitals operating under the guise of medical stores
विज्ञापन
बाराबंकी। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर एक ऐसा मकड़जाल फैला है जहां दवा बेचने के लाइसेंस पर ऑपरेशन थिएटर चलाए जा रहे हैं। जिले में सक्रिय झोलाछाप अब केवल गांवों तक सीमित नहीं है, बल्कि मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसे एक संगठित अपराध का रूप दे दिया है। स्थिति यह है कि सतरिख, कोठी और रामसनेहीघाट जैसे क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की दुकानों के पीछे गुपचुप तरीके से पूरे अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जहां मरीजों की जिंदगी दांव पर लगाकर सर्जरी तक की जा रही है।
Trending Videos


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े स्वयं में एक बड़ी विसंगति दर्शाते हैं। जिले में पंजीकृत अस्पतालों की संख्या मात्र 320 है, जबकि मेडिकल स्टोरों की संख्या 3200 के पार है। सवाल है कि क्या इन मेडिकल स्टोरों की निगरानी के लिए पर्याप्त तंत्र मौजूद है? सतरिख और कोठी में हुई हालिया मौतें इस बात का प्रमाण हैं कि दवा की दुकानों में बिना विशेषज्ञता के इलाज किया जा रहा है। जब स्थिति अनियंत्रित होती है, तो संचालक पल्ला झाड़ लेते हैं और उचित इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित डॉक्टर के बिना चलता है अस्पताल
रामसनेहीघाट। मोहम्मदपुर कीरत से सिद्धौर मार्ग पर थोरथिया चौराहे के पास सूर्याश हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन डॉ. विपिन कुमार सिंह के नाम दर्ज है। संचालन महेश कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। कोटवा सड़क से कोटवाधाम मार्ग पर सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के पास एसएन हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर का रजिस्ट्रेशन शैलेन्द्र कुमार वर्मा के नाम से है पर संचालन किसी और के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed