{"_id":"69c984074971993775074ae2","slug":"household-goods-and-rs-40000-burnt-in-the-fire-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162757-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आग में गृहस्थी व 40 हजार रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आग में गृहस्थी व 40 हजार रुपये जले
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के धनौरा मजरे गंगवाई पठनान गांव में शुक्रवार को बदलू पांडे के घर में अचानक आग लग गई। इसमें घर की गृहस्थी का सामान और नकदी जल गई।
पुलिस के अनुसार बदलू पांडे के पुत्र का निधन हाल में हो गया था। उनके दसवां और तेरहवीं संस्कार के लिए 40 हजार की नगदी के अलावा चावल, गेहूं, आटा, चीनी समेत अन्य जरूरी सामान पहले से ही इकट्ठा किया गया था। दोपहर दो बजे घर के सामने रखे छप्पर में लपटें उठने लगी तो परिवार के लोग बाहर भागे। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। जब तब फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचता घर में गृहस्थी समेत पूरा सामान व नकदी जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos