{"_id":"6a0f6bcf8ac4f2ce66085fd0","slug":"increase-in-import-duty-on-gold-and-silver-has-led-to-slowdown-in-the-market-barabanki-news-c-315-1-brp1005-168404-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी से बाजार में मंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी से बाजार में मंदी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 22 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। सोना और चांदी को लेकर केंद्र सरकार के फैसले के बाद सराफा बाजार में मंदी छा गई है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने की खरीद को लेकर की गई अपील, दूसरी तरफ सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले ने सराफा कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि इसका सीधा असर बाजार, रोजगार और सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर पड़ेगा।
महंगाई और बढ़ती कीमतों के कारण सोने की खरीदारी में कमी देखी जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है और बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। एक वर्ष में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों ने सोने की खरीदारी से दूरी बना ली है।
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात का असर भी बाजार पर पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई ने पहले ही आमजन की क्रय क्षमता को प्रभावित किया है, ऐसे में सोने की खरीद अब सीमित होती जा रही है। इधर शादी-विवाह के आयोजनों पर ब्रेक लग गया है, ऐसे में कारोबार ठप सा हो गया है। कारोबारी इससे चिंतित हैं।
विज्ञापन
बातचीत--
बाजार में मंदी का असर
फोटो- 22
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से बाजार पर सीधा असर पड़ा है। ग्राहक पहले की तुलना में काफी कम आ रहे हैं, जिससे कारोबार में मंदी साफ दिखाई दे रही है।
- अर्श रस्तोगी, सराफा कारोबारी
-- --
जरूरत पर ही खरीद रहे सोना
फोटो- 23
सरकार के फैसले के बाद सोने के दाम और बढ़ गए हैं। आम आदमी की खरीद क्षमता कमजोर हुई है, इसलिए लोग अब जरूरत होने पर ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
- आशीष कुमार, सराफा कारोबारी
बाक्स-
आधी रह गई है बिक्री
फोटो- 24
शादी-विवाह का सीजन खत्म होने के बाद पहले ही बाजार धीमा था, ऊपर से महंगाई और अंतरराष्ट्रीय हालात ने कारोबार को प्रभावित कर दिया है। कई दुकानदारों की बिक्री आधी रह गई है।
- रवि शेखर, सराफा कारोबारी

Trending Videos
बातचीत