सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prices of pulses, rice and oil have increased, mustard is also expensive.

Barabanki News: दाल, चावल व तेल के बढ़े दाम, सरसों भी महंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 22 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Prices of pulses, rice and oil have increased, mustard is also expensive.
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बीच बाजार में तेल, रिफाइंड, दाल, चावल के दाम बढ़ गए हैं। कुछ कारोबारी जमाखोरी कर रहे हैं, जिसका असर बाजार में दिखाई दे रहा है। तेल चार रुपये तो दाल व चावल के दामों में तीन से पांच रुपये की तेजी आई है। सरसों की फसल हाल में आई है लेकिन इसके मूल्य में सात सौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना, पेट्रोल, डीजल व खाद्य तेल के कम इस्तेमाल की अपील के बाद बाजार का समीकरण बदल गया है। कुछ कारोबारियों का कहना है कि दाम बढ़ने की आशंका से जमाखोरी हो रही है। एक सप्ताह पूर्व अरहर की दाल 75-105 रुपये प्रति किलो थी, अब 80-115 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। चावल में तीन रुपये तो चना में पांच रुपये की तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला कारोबारी रमेश गुप्ता का कहना है दाम बढ़ने की संभावना को लेकर बाजार में बड़े थोक विक्रेता स्टॉक जमा कर रहे हैं। गल्ला कारोबारी रोहित गुप्ता का कहना है कि एक सप्ताह की तुलना में दाम में इजाफा तो हुआ है लेकिन बाजार में स्टॉक का संतुलन बना हुआ है, इसलिए खरीदारों को पर्याप्त मात्रा में सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन

बाक्स-
अनाज-------- एक सप्ताह पूर्व--- आज का भाव (प्रतिकिलो रुपये मेें)
अरहर की दाल--75-105---80-115
चावल-- 35-45--- 38-48
चना दाल- 55-60----60-65
सरसों तेल-- 155- 160-- 170-175
रिफाइंड--143--145---150-160
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed