{"_id":"6a10459de89b1c40a707d31f","slug":"video-brabka-ma-bhashhanae-garama-ma-shanpr-haaa-janaganaena-ka-pahal-caranae-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में भीषण गर्मी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में भीषण गर्मी में शुरू हुआ जनगणना का पहला चरण
बाराबंकी में प्रचंड गर्मी और पसीने से लथपथ हालात के बावजूद प्रगणकों ने जनगणना का पहला चरण शुरू कर दिया। 22 म ई से 20 जून तक चलने वाले इस चरण में मकानों की गिनती और नक्शा बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में प्रस्तावित है।
बृहस्पतिवार को सिद्धौर ब्लॉक के कौरहा पुरवा गांव में जनगणना कर्मी (प्रगणक) संजय पसीने से तरबतर मिले। उन्होंने बताया कि पहले वह गांव का नक्शा तैयार कर रहे हैं और घरों की नंबरिंग कर रहे हैं। इसके बाद परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज किया जाएगा। गर्मी के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ।
प्रगणक संजय ने कहा कि वह जनगणना को बेहतर तरीके से पूरा कर दिखाएंगे। इसी जोश के साथ उन्होंने अपना स्लोगन भी सुनाया। "जनगणना की जंग को चले प्रेम के साथ, आते-जाते राह में हो चाहे जो हो बात। जंग हम लड़के दिखाएंगे, जनगणना करके दिखाएंगे।"
एडीएस निरंकार सिंह ने बताया कि पहले चरण में मकान गणना और हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना सुचारू रूप से हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।