{"_id":"69c8326b8a0d7b7767090b2e","slug":"issues-of-electricity-water-health-and-illegal-mining-resonate-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162689-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अवैध खनन के मुद्दों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अवैध खनन के मुद्दों की गूंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अवैध खनन का मुद्दा छाया रहा। इन मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों के निशाने पर अधिकारी रहे। समीक्षा के दौरान बिना सूचना अधिशासी अभियंता नल निगम (नगरीय), डाकघर अधीक्षक और सहायक श्रम आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर जवाब तलब किया गया है।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। कहा गया कि जिले में अवैध खनन हो रहा है, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। कई सड़कें चलने लायक नहीं है। जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति तथा जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बाहर से दवाएं लिखने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए।
सांसद ने कहा कि शादी समारोह में आवश्यकता वालों को सिलिंडर प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जाएं। बाढ़ का पैसा सही ढंग से खर्च हो इस पर भी नजर रखी जाए। नहरों की सिल्ट सफाई समय पर कराई जाए और बिजली खंभों पर तार बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाए और ट्रांसफार्मर समय से पहले सही करा लिया जाए। शहर में जहां पर जर्जर तार लटक रहे हैं, वहां पर अंडरग्राउंड केबल डाली जाए। इस मौके पर सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक धर्मराज यादव, गौरव रावत, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, डीएम शशांक त्रिपाठी, सीडीओ अन्ना सुदन आदि मौजूद रहे।
Trending Videos