{"_id":"69e7db5c20f2337c880c873e","slug":"kasturba-students-will-learn-to-play-dhol-dholak-and-drums-barabanki-news-c-315-1-brp1005-164943-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ढोल, ढोलक और ड्रम बजाना सीखेंगी कस्तूरबा की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ढोल, ढोलक और ड्रम बजाना सीखेंगी कस्तूरबा की छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षा के साथ खेल और संगीत की दुनिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बेटियां मुकाम हासिल करें, इसके लिए अभ्यास और प्रशिक्षण की व्यवस्था के साथ उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन गतिविधियों से छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास तो होगा ही, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वे निपुण होंगी। उन्हें ढोल, ढोलक, बिगुल सहित कई अन्य वाद्य यंत्र बजाना सिखाया जाएगा।
जिले के 15 केजीबीवी में 13 को उच्चीकृत कर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। खेल गतिविधियों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, शतरंज और लूडो जैसे इंडोर और आउटडोर की पूरी किट उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके लिए व्यायाम शिक्षक खेल गतिविधियों कराकर छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का काम करेंगे।
संगीत में ढोलक, डमरू, बांसुरी, ठप, मंजीरा, हारमोनियम, करताल, कीबोर्ड कसीनो, झींका, तबला, ड्रम, साइड ड्रम, शहनाई और बिगुल बजाना सिखाया जाएगा। इसके लिए संगीत शिक्षिका की व्यवस्था सरकार ने की है। इन सुविधाओं से कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ खेल और संगीत में भी भविष्य संवार सकेंगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X