{"_id":"69e7dc1b6061125714009c21","slug":"tripping-in-the-city-bad-situation-due-to-power-cuts-in-the-villages-barabanki-news-c-315-1-brb1001-164976-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शहर में ट्रिपिंग, गांवों में बिजली कटौती से बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शहर में ट्रिपिंग, गांवों में बिजली कटौती से बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण गर्मी के बीच जिले में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की पूर्व की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
शहर में रात के समय कई बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या देखी गई। लोकल फॉल्ट के कारण एक स्थान पर बिजली ठीक करते समय दूसरे स्थान की आपूर्ति काटनी पड़ती है। बिजली कर्मी रात भर किसी न किसी मोहल्ले में फॉल्ट खोजते रहते हैं।
सोमवार रात शहर के लखपेड़ाबाग, श्रीराम कालोनी, बड़ेल, बनवा, पैसार व आजा नगर में कई बार ट्रिपिंग हुई। शहर के एसडीओ आनंद सिंह का कहना है कि लोड बढ़ने से थोड़ी परेशानी है।
रामसनेहीघाट डिवीजन के कोटवाधाम बिजली उपकेंद्र पर बीती रात छह बार आधे-आधे घंटे की कटौती की गई। यह कटौती रोस्टिंग के नाम पर रात में की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को चैन की नींद नहीं मिल पा रही है। दिन में भी कटौती जारी है, जिससे 60 से ज्यादा गांवों की आबादी प्रभावित है।
48 गांवों को ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही : गर्मी में बिजली का सहारा मिलने के बजाय लोग परेशान हैं। इसी डिवीजन के सरायदूनौली उपकेंद्र पर भी रोस्टिंग के नाम पर कटौती शुरू हो गई है। इस उपकेंद्र के करीब 48 गांवों को ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। गर्मी में लोग बिजली के अभाव में बेहाल नजर आ रहे हैं। बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई है।
जेई रामनारायण ने बताया कि फॉल्ट के कारण रात में ऐसी स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि जो रोस्टर चल रहा है, उसी पर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। विभाग की ओर से सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को जल्द राहत देने का प्रयास है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X