सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medical student and farmer die in accidents

Barabanki News: हादसों में मेडिकल छात्र व किसान की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Medical student and farmer die in accidents
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में बुधवार को मेडिकल छात्र व किसान की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

रामसनेहीघाट के पूरे मिश्री मजरे गाजीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार शुक्ल के पुत्र वैभव शुक्ल (23) गांव के पास ही रामार्पित महाविद्यालय में डी-फार्मा एलोपैथ के छात्र थे। चाचा पंकज शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर 1:30 बजे वैभव की कॉलेज में ही परीक्षा थी। वह सुबह करीब 11 बजे बाइक से निकले थे।
महाविद्यालय जाने के बाद किसी कार्य से भिटरिया जा रहे थे। इस दौरान लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर लालपुरवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सड़क पर लहूलुहान होकर तड़प रहे वैभव को स्थानीय लाेगों ने सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वैभव चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थे। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुरवा गांव निवासी किसान अशोक कुमार (60) बुधवार दोपहर किसी घरेलू कार्य से सूरतगंज कस्बा आए थे। इस दौरान रामनगर-सूरतगंज मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में लोगों ने उन्हें सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को चालक समेत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed