सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Meritorious students of the culture knowledge test were honored

Barabanki News: संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of the culture knowledge test were honored
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 मेधावी विद्यार्थियों को रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को बनाए रखने और उन्हें आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos

गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी एपी शर्मा ने बताया कि जिले के 18 हजार बच्चों ने सहभागिता की थी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के प्रति आभार जताया। वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश पांडेय ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया था। अगले वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में कक्षा आठ से प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय मैहरालाल मिश्र मजरे, पिपरसहदा की छात्रा मानसी प्रजापति, द्वितीय स्थान युगांतर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जयसवानी निन्दूरा की छात्रा प्रिया वर्मा व तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर की छात्रा जूही को मिला। इसी तरह अन्य बच्चों में कक्षा पांच की छात्रा सुभि, शारदा, छात्र हरिओम, अंश कुमार, सत्या, राघव शुक्ला आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed