{"_id":"6a52aff9877c9363f3074f52","slug":"motorcyclist-crushed-under-bus-wheel-after-collision-with-auto-rickshaw-dies-barabanki-news-c-13-1-lko1072-1823734-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बस के पहिये के नीचे आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बस के पहिये के नीचे आया, मौत
Sun, 12 Jul 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार विशेष भट्ट (25) सड़क पर घिसटते चले गए और रोडवेज बस के पहिये के नीचे आ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त विशेष हेलमेट पहने हुए थे।
मूलरूप से बाराबंकी के दामोदरपुर जहांगीराबाद निवासी विशेष भट्ट के भाई शुभम ने बताया कि विशेष बाइक से अपने दोस्त से मिलने शुक्रवार सुबह आलमबाग गया था। शाम पांच बजे घर लौटते समय पिकैडली होटल के पास तेज रफ्तार ऑटो विशेष की बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से वह रोड पर घिसटते चला गया।
इस बीच वह रोडवेज बस के पिछले टायर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। उसके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। देर रात इलाज के दौरान विशेष की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। भाई ने बताया कि विशेष ने बीए सेकंड ईयर करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता वेद प्रकाश भट्ट इलेक्ट्रिक गुड्स सप्लाई का काम करते हैं। परिवार में मां संतोष और एक छोटी बहन है।