{"_id":"69c19827d3ed16dab60e37df","slug":"motorists-blocked-the-highway-and-were-lathi-charged-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162178-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वाहन चालकों ने किया हाईवे जाम, लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वाहन चालकों ने किया हाईवे जाम, लाठीचार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नए हिट एंड रन कानून के विरोध में सोमवार को वाहन चालकों के संगठन ने सोमवार को लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया। इससे हाईवे पर यातायात ठप गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इस दौरान चालकों को पुलिस ने काफी देर तक समझाया। नहीं मानने पर लाठियां भांजी। करीब एक घंटे हाईवे जाम रहा। नौ चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर देशभर में हिट एंड रन कानून का विरोध ट्रक चालक व ट्रांसपोर्टर कर रहे हैं। इसी क्रम बाराबंकी में सोमवार दोपहर वाहन चालक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में बड़ेल चौकी क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर बने अंडर पास के ऊपर से गुजरे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 20 से अधिक ट्रकों को खड़ा कर दोनों लेन पूरी तरह जाम कर दिया। कुछ चालक सड़क पर लेट गए, इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रदर्शन में कुछ चालक खाकी वर्दी में भी नजर आए।
प्रदर्शन की कोई पूर्व सूचना प्रशासन को नहीं थी। सूचना मिलते ही बड़ेल चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की लेकिन चालक पुलिस से ही उलझ पड़े। स्थिति बिगड़ती देख शहर कोतवाली, सफदरगंज समेत आसपास के कई थानों की फोर्स और यातायात पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। मौके पर एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी भी पहुंच गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारनी शुरू कर दी।
पुलिस ने मौके से ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बाद में हाईवे ब्रिज के नीचे हैदरगढ़ रोड पर मीडिया से बातचीत कर रहे कुछ चालकों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की और वहां से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान कुछ बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सीओ सिटी संगम कुमार पहुंच गए। नौ चालकों को गिरफ्तार किया गया।
शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नौ को गिरफ्तार कर करीब 40 अज्ञात पर हाईवे जाम करने व बिना अनुमति प्रदर्शन, शांति भंग करने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos