{"_id":"69c1975150fe3e674702fd31","slug":"barabanki-ready-to-be-painted-in-the-colours-of-football-barabanki-news-c-315-1-brp1006-162231-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फुटबाॅल के रंग में रंगने के लिए तैयार बाराबंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फुटबाॅल के रंग में रंगने के लिए तैयार बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम के समीप स्थित जिला फुटबॉल संघ बाराबंकी के कार्यालय पर सोमवार को फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें जिले में फुटबॉल गतिविधियों को विस्तार देने और नई पीढ़ी को खेल से जोड़ने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस मौके पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुके जूनियर व सब जूनियर खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि बाराबंकी में इस बार भी जिला फुटबॉल लीग और ग्रासरूट स्तर पर बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जानी चाहिए। इससे न केवल खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि खेल के प्रति उनकी रुचि भी मजबूत होगी। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष की जिला फुटबॉल लीग 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाए, जबकि ग्रासरूट स्तर की प्रतियोगिताएं 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए कराई जाएं। इस प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में जेब्रा पार्क में दोनों वर्गों की फुटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष मनजीत सिंह धामी ने कहा कि प्रत्येक माह महिला और पुरुष वर्ग की वनडे फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जानी चाहिए। महासचिव सज्जाद हुसैन बंटी ने बताया कि सभी फुटबॉल क्लब और खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अंतिम तिथि आठ अप्रैल 2026 है।
बैठक में उपाध्यक्ष मुल्तमिश अहमद, संयुक्त सचिव राकेश वर्मा, संयुक्त सचिव डॉ. राजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रभात सिंह, कोच अभिषेक मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos