{"_id":"69c4dd0496f27c3341011dba","slug":"video-brabka-ma-efaesadae-ka-kararavaii-ka-varathha-ma-utara-vayapara-edaema-ka-sapa-janiapana-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में एफएसडीए की कार्रवाई के विरोध में उतरे व्यापारी, एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में एफएसडीए की कार्रवाई के विरोध में उतरे व्यापारी, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी में देवा रोड स्थित ईवीएम गोदाम परिसर में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने एफएसडीए की कार्रवाई के विरोध में एडीएम निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विभाग ने गल्ला मंडी में बुधवार को गलत तरीके से दुकानों को सील किया और नियमों के विपरीत सैंपलिंग की।
कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने विरोध स्वरूप मंडी की सभी दुकानें दो दिनों के लिए बंद कर दीं। उन्होंने एफएसडीए टीम पर मनमानी और छोटे व्यापारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि वे जो सामान बेचते हैं, वह कंपनियों से आता है, जो पहले से ही एफएसडीए से अनुमोदित होता है, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
व्यापारियों ने एडीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस पर एडीएम निरंकार सिंह ने जांच कराने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से शुक्रवार से दुकानें खोलने की अपील की। इस दौरान प्रदीप जैन, रविनन खजांची, विनोद गाबा, संजय निगम, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।