सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Anger erupted when a closed shop was sealed.

Barabanki News: बंद दुकान को सील करने पर भड़का आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted when a closed shop was sealed.
विज्ञापन
बाराबंकी। बंद दुकान को सील करने और गलत तरीके से नमूने भरने का आरोप लगा व्यापारियों ने बुधवार को दुकानों को बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि नमूना भरने आए अधिकारियों ने धमकी दी है। इस पर नाराज व्यापारियों ने गल्ला मंडी की सभी दुकानें दो दिनों तक बंद रखने का निर्णय लेते हुए डीएम से मामले की शिकायत भी की है।
Trending Videos

नाका सतरिख स्थित गल्ला मंडी में नमूना भरने गई खाद्य विभाग की टीम ने खाना खाने गए एक व्यापारी की दुकान को सील करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारी विरोध में उतर आए और अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि खाद्य विभाग की टीम मनमानी करती है और गलत तरीके से नमूने भरती है। जब इसका विरोध किया गया तो अधिकारियों की टीम ने धमकाते हुए कहा कि आप लोगों के साथ हम और गलत करके रहेंगे। इस पर व्यापारियों का आक्रोश और भड़क गया। व्यापारियों ने इसकी जानकारी डीएम को देतेे हुए मांग की कि नमूने भरने टीम जाती है तो उसके साथ व्यापार मंडल का पदाधिकारी भी होना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप जैन, रविनन खजांची, विनोद गाबा, संजय निगम, राजीव गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने अमित एंटरप्राइजेज, गल्ला मंडी, से खुला साबूदाना का नमूना लिया गया। हर्ष किराना स्टोर, गल्ला मंडी से कुट्टू का नमूना एकत्र किया गया। ओम एंटरप्राइजेज से छुहारा, गोपाल ट्रेडर्स से साबूदाना और जय ट्रेडर्स से किशमिश के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पांडेय, अरुण कुमार, भगवती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अर्शी फारूकी, सलिल सिंह, डॉ. अंकिता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed