{"_id":"69c251f6aeb8f4cf030520a9","slug":"video-brabka-ma-gasa-saldara-ka-sakata-jara-thhapa-ma-tapata-lga-ghata-lina-ma-itajara-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में गैस सिलिंडर का संकट जारी, धूप में तपते लोग, घंटों लाइन में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में गैस सिलिंडर का संकट जारी, धूप में तपते लोग, घंटों लाइन में इंतजार
बाराबंकी में रसोई गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमत और आपूर्ति की अव्यवस्था ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए कई-कई किलोमीटर दूर से आना पड़ रहा है और फिर भी घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद ही नंबर आ पा रहा है।
मंगलवार को शहर के पोस्ट ऑफिस के पास स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। सुबह 6 बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे, लेकिन दोपहर तक भी कई लोगों का नंबर नहीं आया। तेज धूप में खड़े रहना लोगों के लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए।
लाइन में लगे लोगों ने बताया कि वे 7 से 8 किलोमीटर दूर गांवों से आए हैं। कई लोग सुबह बिना खाना खाए ही घर से निकल पड़े थे, इस उम्मीद में कि जल्दी सिलिंडर मिल जाएगा, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिली।
जिला मुख्यालय से करीब 9 किलोमीटर दूर हरख कस्बे में स्थित मोहनी गैस सर्विस पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां पिछले पांच दिनों से लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह 5 बजे ही एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, ताकि लाइन में आगे जगह मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर की कीमत पहले ही आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है, ऊपर से इस तरह की अव्यवस्था ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। कई परिवारों को मजबूरन लकड़ी या चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।