सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The temple resonated with chants of Jai Mata Di.

Barabanki News: जय माता दी के जयकारों से गूंजे मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The temple resonated with chants of Jai Mata Di.
विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। जिले भर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
Trending Videos

शहर के बड़ी देवी मंदिर, छोटी देवी मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर और फूलमती माता मंदिर में विशेष भीड़ दिखी। सिद्धौर के बीबीपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर, सिरौलीगौसपुर के अमरादेवी और मसौली के अंबौर में ज्वालामुखी मंदिर में भी मेले लगे। बंकी ब्लॉक के डल्लू खेड़ा में शैलानी देवी मंदिर और फतेहपुर के उजली देवी मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन किए। निंदूरा क्षेत्र के ओदर गांव स्थित बंजर भवानी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर घंटा घड़ियाल की जय जयकार से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नारियल, बर्फी, पेड़ा और किशमिश का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में श्रीमन नारायण कथा भी सुनी गई। बदोसराय क्षेत्र के अमरा कटेहरा देवी मंदिर और समर्थ साहब जगजीवन दास की तपोस्थली कोटवाधाम में भी भारी भीड़ रही। कटेहरा देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। यहां आने वाले वाहनों को मदारपुर गांव में खड़ा कराकर करीब दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। महिलाओं ने दुरदुरिया चटदेवी और बच्चों के अन्नप्राशन जैसे अनुष्ठान संपन्न किए। कोटवाधाम में पवित्र सरोवर की सीढ़ियों पर अनुष्ठान करने की मान्यता के चलते भी भीड़ रही। कोटवाधाम चौराहे से सनावा मार्ग भी पूरी तरह से जाम रहा। मेला पार्किंग में अवैध वसूली के डर से श्रद्धालु अपने वाहन मेले के अंदर ले गए। इसके चलते मंदिर तक दिनभर जाम लगा रहा और भक्तों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed