{"_id":"69e14bcf986a3c327103ea3e","slug":"navodaya-students-staged-a-protest-on-the-road-barabanki-news-c-315-1-brb1001-164493-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नवोदय के छात्रों ने सड़क पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नवोदय के छात्रों ने सड़क पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी की कमी और भोजन की गुणवत्ता खराब होने सहित अन्य अनियमिताओं को लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार सुबह परिसर से बाहर सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पहले कई बार प्रबंधन से शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होने पर यह आक्रोश भड़का। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर से सुबह नौ बजे निकले छात्र विरोध करते हुए एक किलोमीटर दूर हाईवे के पास तक पहुंच गए थे।
पुलिस के रोकने पर सोनिकपुर संपर्क मार्ग की सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन छात्रों ने कहा विद्यालय में नहाने के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं रहता और बाल काटने के लिए नाई नहीं आता है। भोजन में जली रोटी, कच्चा चावल, पतली दाल, पनीर, छोला और सब्जी में पानी ही अधिक रहता है। सीनियर छात्रावास की ओर रात में अंधेरा रहता है और जंगल व कंटीली झाड़ियों को एक साल से साफ नहीं कराया गया। एकेडमिक में सभी वाटरकूलर खराब हैं। रात में बिजली जाने पर जनरेटर नहीं चलता जिससे गर्मी में परेशानी होती है।
कक्षा 12 में बोर्ड नहीं है और चाक व वार्मर नहीं मिलता है। विज्ञान गणित की पुस्तकें नहीं दी गई हैं। बच्चों को टैब उपलब्ध नहीं कराया गया और कंप्यूटर कक्ष में जाने नहीं दिया जाता है। प्राचार्य आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने से कुछ छात्र नाराज हैं। अनुशासन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया नायब तहसीलदार मौके पर भेजा गया था। छात्रों व विद्यालय प्रबंधन से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X