{"_id":"6a36cb4e03f2c4fac903b140","slug":"neet-ug-re-examination-to-be-held-at-13-centres-barabanki-news-c-97-1-ayo1034-152207-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 13 केंद्रों पर होगी नीट यूजी की पुनर्परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 13 केंद्रों पर होगी नीट यूजी की पुनर्परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 5214 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एडीएम (एफआर) अमित भट्ट ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 20 और 21 जून को रोडवेज और सिटी बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपना वैध प्रवेश पत्र दिखाना होगा।