सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now traffic will not be stopped due to floods.

Barabanki News: अब बाढ़ आने पर नहीं बंद होगा आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now traffic will not be stopped due to floods.
विज्ञापन
बाराबंकी। बाढ़ के दौरान तराई इलाके में सड़क पर जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। अब तराई क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से ग्रामीणों का आवागमन बंद नहीं होगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से 1.22 करोड रुपये की लागत से पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इस पुलिया निर्माण से करीब 50 गावों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos

रामनगर क्षेत्र के सिसौंडा-तपेसिपाह मार्ग पर बाढ़ के दौरान डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो जाता था। इससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता था। इस समस्या की निजात के लिए लोक निर्माण विभाग ने पुलिया निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस पुलिया निर्माण के लिए शासन ने 1.22 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति दी थी। धनराशि स्वीकृत होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पुलिया निर्माण के बाद नामीपुर, सिरौली, बहलोलपुर, सिसौंडा, देवरिया, दुर्गापुर, मल्लाहनपुरवा, रकौना, चचरी, लहड़रा सहित करीब 50 गावों को राहत मिलेगी। यह मार्ग बाराबंकी बहराइच हाईवे हाईवे को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सहायक अभियंता अविनेश सिन्हा ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य बारिश से पहले पूरा कराने का प्रयास है। इसके बनकर तैयार होने पर लोगों को बाढ़ के दिनों में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed