{"_id":"69e68b8887ce201f63000623","slug":"patients-wandering-for-ultrasound-tests-barabanki-news-c-315-1-brb1032-164892-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भटक रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। तापमान बढ़ने के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जरूरतमंद को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में अस्पताल प्रशासन लचर साबित हो रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच भी नहीं हो पा रही है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1793 मरीजों को देखा गया। इसमें अधिकांश बुखार और बदन दर्द से पीड़ित थे। पेट संबंधी बीमारी से परेशान मरीजों की संख्या भी सौ के पार थी। इनमें से अधिकांश को चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। परचा लेकर जांच कराने पहुंचे मरीजों को यह कहकर लौटाया गया कि भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड ही हो सकेंगे। मरीजों को दूसरे दिन आने की सलाह दी गई। दवा काउंटर पर लंबी लाइन में लगे मरीज भी बेहाल नजर आए।
सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या ने बताया कि मरीज भर्ती हो या ओपीडी में आया हो, सभी का अल्ट्रासाउंड हो रहा है। किसी स्तर पर यह भ्रम फैलाया जा रहा है। इसकी जानकारी की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X