{"_id":"697f8646290918c6590cf9a9","slug":"processions-were-taken-out-on-the-occasion-of-sant-ravidas-jayanti-barabanki-news-c-315-1-brb1001-157786-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संत रविदास जयंती पर निकाली गईं शोभा यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संत रविदास जयंती पर निकाली गईं शोभा यात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
मसौली चौराहे पर सन्त रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर व ग्रामीण अंचल में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्राएं निकाली गईं और संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरु रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला गया, जिसमें समाज में समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
शहर के कानून गोयान मोहल्ला से निकली शोभायात्रा में भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए लोग चल रहे थे। माताएं-बहनें आरती और लोक गायन कर रही थीं। बाल व तरुण कलाकारों ने झांकियों के माध्यम से गुरु रविदास के जीवन प्रसंगों और शिक्षाओं को प्रस्तुत किया। हजारों की संख्या में भक्तजन नगर के प्रमुख मार्गों पर झांकियों को देखने के लिए उपस्थित थे। सिख, जैन, बौद्ध और अन्य धार्मिक समुदायों के अनुयायियों ने प्रसाद वितरण कर अपनी आस्था व्यक्त की। शोभायात्रा मोहल्ला पैसार (सिद्धार्थनगर) में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई, जहां मनोज कुरील ने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और आने वाली पीढ़ियों को उनके योगदान से अवगत कराने का आग्रह किया। कार्यक्रम आयोजक रमेश चंद्र कुरील ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।
पूर्व सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने ओबरी स्थित अपने आवास पर संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने गुरु रविदास के दोहे जाति-जाति में जाति है..., का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा, मानवता नहीं जुड़ सकती। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, अजीत वर्मा, केसी श्रीवास्तव, विजयपाल गौतम, राम हरख रावत, कमल भल्ला, शबन वारसी, अजय रावत आदि शामिल रहे।
मसौली चौराहा स्थित संत शिरोमणि रविदास आश्रम में भी जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आश्रम संस्थापक डॉ. नौमीलाल गौतम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धालुओं चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी। आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में लल्लन सिंह, कुलदीप कुमार, अरविंद राव, संदीप कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, डॉ. मनोज, रामफल, रमेशचंद्र, राम अचल त्यागी आदि शामिल रहे।
Trending Videos