{"_id":"6a3ada8f798f2adc680a3c59","slug":"raids-were-conducted-at-18-coaching-institutes-and-digital-libraries-operating-in-the-city-barabanki-news-c-315-1-brb1038-172007-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शहर में संचालित 18 कोचिंग संस्थानों व डिजिटल पुस्तकालयों में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शहर में संचालित 18 कोचिंग संस्थानों व डिजिटल पुस्तकालयों में छापा
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ में हुए भीषण हादसे से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर में अवैध और मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रही कोचिंग, लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजिता अग्रवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेश सिंह, सीओ सिटी संगम सिंह और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह की संयुक्त टीम ने शहर, रामसनेहीघाट और हैदरगढ़ के 18 कोचिंग संस्थानों को चेक किया। निरीक्षण में बेहद चौंकाने वाली और जानलेवा कमियां सामने आईं। अधिकारियों को मौके पर केवल चालू हालत में फायर अग्निशमन सिलिंडर मिले लेकिन नेशनल बिल्डिंग कोड और स्थाई अग्नि सुरक्षा प्रणाली के साथ ही धुआं निकालने की व्यवस्था नहीं पाई गई। सबसे गंभीर बात यह है कि कई संस्थानों के पास भवन का स्वीकृत मानचित्र तक उपलब्ध नहीं था।
इन संस्थानों की हुई जांच
संयुक्त टीम ने न्यू महिंद्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट बस स्टाॅप, जीनियस क्लासेज लखपेड़ाबाग, जीनियस एकेडमी दशहराबाग, आकाश इंस्टीट्यूट आवास विकास, संकल्प क्लासेज दशहराबाग, एकेडमियां प्राइम आवास विकास, एकेडमियां प्राइम कोचिंग इंस्टीट्यूट दशहराबाग, आर्बिट कोचिंग आवास विकास, एकेडमियां प्राइम लाइब्रेरी दशहराबाग, विनायक क्लासेज दशहराबाग, आदियोगी लाइब्रेरी दशहराबाग, एकेडमिक गुरू सिविल लाइन, ज्ञान कोष लाइब्रेरी भिटरिया, वर्षा कंप्यूटर भिटरिया, लक्ष्य लाइब्रेरी बनीकोडर, द स्टूडेंट लाइब्रेरी धरौली, शालीकराम इंस्टीट्यूट और परवीना इंस्टीट्यूट लाइब्रेरी हैदरगढ़ की जांच की।
सात दिन में कमियां पूरी न होने पर सील होंगे संस्थान
जांच में भारी अनियमितताएं और सुरक्षा खामियां पाए जाने पर प्रशासन ने विनायक क्लासेज, संकल्प क्लासेज, एकेडमिया प्राइम लाइब्रेरी, जीनियस क्लासेज और आकाश इंस्टीट्यूट को कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। सीएफओ ने साफ कहा है कि सभी नोटिस प्राप्त संस्थानों को सात दिन के भीतर अग्नि सुरक्षा मानकों, विद्युत सुरक्षा विभाग से प्रमाणपत्र और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत जैसी सभी कमियों को शत-प्रतिशत दुरुस्त कर अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट देनी होगी। निर्धारित अवधि में मानक पूरे नहीं किए गए तो किसी भी अप्रिय घटना या जन-धन की क्षति के जिम्मेदार संचालक स्वयं होंगे और संस्थानों को तत्काल सील किया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द होगी कार्रवाई
अवैध तरीके से संचालित कोचिंग संस्थानों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी