{"_id":"69f65c1cf8521974e90b7a3e","slug":"ramakant-gets-land-title-kallu-gets-justice-barabanki-news-c-315-1-lu11010-166190-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रमाकांत को खतौनी, कल्लू को मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रमाकांत को खतौनी, कल्लू को मिला न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल राहत वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
अमोलीकला निवासी रमाकांत सिंह की खतौनी त्रुटि को तुरंत सुधारा गया। पुरैना निवासी झिन्ना की खतौनी में भी लिपिकीय त्रुटि का तत्काल सुधार हुआ। गर्री निवासी सुशील कुमार और अंकुल को बालिग दर्ज कर खतौनी की प्रति दी गई। बिछलखा निवासी रामवती को उनके दिवंगत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र मिनटों में उपलब्ध कराया गया।
कुशबेहटा निवासी रोहित की राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने की शिकायत का भी समाधान कराया गया। नया पुरवा के कल्लू की शिकायत पर पहुंची टीम ने जमीन से अवैध कब्जा हटाते हुए न्याय दिलाया। इस मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, जाॅइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा, सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, बीएसए नवीन पाठक, एसडीएम आनंद तिवारी, तहसीलदार विपुल सिंह, सीओ गरिमा पंत आदि मौजूद रहे।
लंबित प्रकरणों का समय से हो निस्तारण
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को 10 टीमों का गठन करने का निर्देश दिया। इन टीमों को तत्काल प्रभाव से फील्ड में भेजा जाएगा। लंबित प्रकरणों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। सभी टीमें स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करेंगी। प्रत्येक टीम की कार्रवाई की नियमित निगरानी की जाएगी।
तहसीलों में समाधान दिवस की स्थिति
जनपद की समस्त छह तहसीलों में कुल 486 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 52 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसील नवाबगंज में 164 में से 20, सिरौलीगौसपुर में 16 में से 05, रामसनेहीघाट में 61 में से 07 का निस्तारण हुआ। रामनगर में 97 में से 10, फतेहपुर में 57 में से 06 और हैदरगढ़ में 91 में से 07 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
Trending Videos