{"_id":"6a36cacc5c84ff7f010b9597","slug":"registration-for-football-players-begins-on-july-1-keep-your-documents-ready-barabanki-news-c-97-1-slko1023-152185-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फुटबॉल खिलाड़ियों का पंजीकरण एक जुलाई से, दस्तावेज रखें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फुटबॉल खिलाड़ियों का पंजीकरण एक जुलाई से, दस्तावेज रखें तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव सज्जाद हुसैन ने जनपद के सभी बालक-बालिका, महिला एवं पुरुष फुटबॉल खिलाड़ियों व क्लबों को सूचित किया है कि इस वित्तीय वर्ष के लिए खिलाड़ियों और क्लबों का नया पंजीकरण, नवीनीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्य डिजी-लॉकर के माध्यम से एक जुलाई से चार जुलाई तक किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण एवं नवीनीकरण के बाद ही खिलाड़ी उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विभिन्न आयु वर्गों के चयन ट्रायल व प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। साथ ही जिला एवं मंडल स्तरीय महिला और पुरुष फुटबॉल लीग के संचालन में भी यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी।
एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति, रंगीन आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट आकार के फोटो तैयार रखने की अपील की है। संयुक्त सचिव राजीव यादव ने बताया कि सभी खिलाड़ी 30 जून तक अपने दस्तावेजों की प्रतियां मकबरा स्थित कार्यालय में उपलब्ध करा दें, जिससे सीआरएस पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।(संवाद)