सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scientific approach increases logical ability

Barabanki News: वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बढ़ती है तार्किक क्षमता

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 29 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Scientific approach increases logical ability
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देशन में शनिवार को पांच विद्यालयों के सौ छात्र-छात्राओं एवं 13 शिक्षकों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
Trending Videos

शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों को विभिन्न अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, रोबोटिक्स एंड इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन लैब, साइबर सिक्योरिटी लैब, एआई लैब, नैनो टेक्नोलॉजी लैब, इनोवेशन लैब एवं मैटेरियल केमिस्ट्री लैब का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स लैब में छात्रों ने आयामी पिक एंड ड्रॉप रोबोट, ड्राइंग रोबोट, थ्री डी प्रिंटिंग और वेल्डिंग रोबोट के कार्य करने की प्रक्रिया को समझा। साइबर सिक्योरिटी लैब में डेटा सुरक्षा और साइबर हमलों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई, जबकि एआई लैब में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सुरक्षा और चिकित्सा में उपयोग को समझाया गया। नैनो टेक्नोलॉजी लैब में सूक्ष्म स्तर पर मैटेरियल की कोटिंग और उसके गुणों का अध्ययन देखा। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. रीना सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि वैज्ञानिक सोच का विकास बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया विज्ञान में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रयोग भी बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके व ईमानदारी से लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करने को कहा। रिसर्च स्कॉलर सौरभ मिश्रा, वैभव सिंह, हारिस, अभय मिश्रा, सोमेश त्रिपाठी, एलएम बारी, श्रद्धा सिंह, अर्चिता ने बच्चों के प्रयोगशाला भ्रमण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक आशीष पाठक, नूर मोहम्मद इंटर कालेज जैदपुर के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, शिवम गुप्ता, अनीता गुप्ता, सुनील कुमार, सविता सिंह, मुकेश कुमार, प्रियंका जायसवाल, सुनील कुमार, मुइनुद्दीन खान, बेबी सुआ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed