सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Services started from the bus stand, travel became easier

Barabanki News: बस अड्डे से शुरू हुई सेवाएं, यात्रा हुई सुगम

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Services started from the bus stand, travel became easier
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत में नवनिर्मित बस अड्डे से नियमित बस संचालन शुरू हो गया है। बुधवार सुबह 8:30 बजे और 9:00 बजे पहली बसें रवाना हुईं, जबकि दिन भर अन्य बसों का भी संचालन जारी रहा। बस चालक व परिचालक यात्रियों का इंतजार करते दिखाई दिए। इस बस अड्डे से कुल पांच बसें भिटरिया, हैदरगढ़, रायबरेली, आलापुर, चित्रकूट और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्थानों के लिए रवाना हुईं, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
Trending Videos

करीब 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बने इस आधुनिक बस अड्डे का लोकार्पण परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया था। स्थानीय निवासी राजित राम प्रजापति और तेजकुमार आदि ने बताया कि बस अड्डा चालू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। कोर्ट कचहरी जाने वाले, नौकरी-पेशा लोग और मरीजों को अब शहर आने जाने में आसानी होगी। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इससे न केवल यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। एआरएम जमीला खातून का कहना है यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों कोे बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed