सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The girl was murdered by her sister and her lover

Barabanki News: बहन और उसके प्रेमी ने की थी बालिका की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by her sister and her lover
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी बड़ी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को 11 साल की किशोरी खेत में मेंथा की रोपाई करने गई थी। देर शाम वापस नहीं आने पर जब परिजनों ने तलाश की तो गेहूं के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद जब बालिका का शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो उठे। जिसे देखते हुए एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में चार थानों का पुलिस बल गांव में तैनात किया गया था। देर शाम पुलिस ने इस मामले में शुभम चौहान (20) और किशोरी की बड़ी बहन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शुभम चौहान मुंबई में शटरिंग का काम करता था। मृतका की बड़ी बहन से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकात होने लगीं। होली से पहले शुभम गांव आया था और होली के दिन भी दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान किसी परिचित ने दोनों को साथ देख लिया और घर में शिकायत कर दी, जिससे परिवार में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोनों ने फिर मिलने की योजना बनाई। सुबह मंदिर के पास खेत में मिलने पहुंचे लेकिन लोगों के आ जाने पर वापस लौट गए। दोपहर में जब किशोरी अन्य लड़कियों के साथ खेत में मेंथा की रोपाई कर रही थी, तभी बड़ी बहन खाना देने के बहाने वहां से निकली और पहले से तय योजना के तहत शुभम से मिलने पहुंच गई।
इसी दौरान अपनी बहन को खोजते हुए किशोरी खेत की ओर पहुंच गई और दोनों को साथ देख लिया। इस पर उसने नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक राज खुलने के डर से बड़ी बहन और शुभम ने मिलकर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों सामान्य तरीके से घर लौट आए और खुद भी खोजबीन में शामिल हो गए।
______

गांव में सनसनी, परिजन बेहाल
इस खुलासे के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। जहां एक ओर लोग इस घटना से स्तब्ध हैं, वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
_____

कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल में फोटो और लोकेशन ने खोला राज
किशोरी का शव खेत में मिला तो हत्या की वजह को लेकर सवाल उठने लगे लेकिन परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। जांच के दौरान एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम ने घटनास्थल के आसपास की लोकेशन खंगाली, जिसमें शुभम की मौजूदगी सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मोबाइल की कॉल डिटेल और गैलरी की जांच की तो मृतका की बड़ी बहन से लगातार संपर्क और दोनों के फोटो मिले। इसके बाद पुलिस ने बड़ी बहन को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed