{"_id":"696d0b2f3850fdf93a0e256a","slug":"the-mourning-procession-was-carried-out-with-reverence-and-respect-barabanki-news-c-315-1-brp1005-156688-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया मातमी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया मातमी जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
जैदपुर कस्बे में रविवार कोनिकाला गया जुलूस।
विज्ञापन
जैदपुर। कस्बा में रसूले खुदा के नवासे हजरत इमाम हुसैन की मदीने से कर्बला तक की शहादत की याद में मातमी जुलूस अकीदत व एहतराम के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादार या हुसैन, या हुसैन की सदाएं बुलंद करते रहे।
रविवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला पचदरी वाली मस्जिद में मजलिस-ए-अजा हुई, जिसे मौलाना सैय्यद हसनैन बाकिरी जौरासी ने खिताब किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने दीन की हिफाजत के लिए जालिम बादशाह यजीद की बैयत से इन्कार कर कर्बला का सफर किया और अपने परिवार सहित कुर्बानी देकर इस्लाम को बचाया। मदीने से कर्बला तक के सफर के मार्मिक वर्णन पर अजादार रो पड़े। इसके बाद जुलूस-ए-अजा बरामद हुआ, जिसमें अलम मुबारक, जुलजनाह, अमारी, कजावा, शबीहे झूला अली असगर शामिल रहे।
अंजुमन दस्त-ए-हैदरी के साहिब-ए-बयाज जैगम अब्बास ने नौहाख्वानी की, जबकि नौजवान दस्तों व बाहरी अंजुमनों ने सीनाजनी व जंजीर का मातम किया। जुलूस बांध चौराहा, मुख्खिन, छोटी बाजार, बड़ी सरकार, बड़ी बाजार से होता हुआ थाना चौराहा भानमऊ रोड स्थित शबीहे कर्बला पहुंचा, जहां अलविदाई मजलिस के साथ समापन हुआ। अंजुमन दस्त-ए-हैदरी ने अजादारों का आभार जताया। सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के साथ पुलिस व पीएसी तैनात रही।
Trending Videos