{"_id":"69de97aedaf2a4dcc402b0bb","slug":"the-thief-came-wearing-a-sack-three-former-employees-are-on-the-radar-barabanki-news-c-315-1-brp1006-164362-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बोरा ओढ़कर आया था चोर, तीन पूर्व कर्मचारी रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बोरा ओढ़कर आया था चोर, तीन पूर्व कर्मचारी रडार पर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दलसराय स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर 10.50 लाख रुपये से भरी तिजोरी की चोरी की वारदात में शक की सुई पंप पर पूर्व में काम करने वाले कर्मचारियों की ओर घूम गई है। इस पंप से जुड़े हर कर्मचारी की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। जिस तरह से चोर ने सीधे कैश रूम को निशाना बनाया और सीसीटीवी कैमरे को पहले ही निष्क्रिय कर दिया, उसने पुलिस को भी अंदरूनी मिलीभगत के शक में डाल दिया है। वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बोरा ओढ़े था।
दलसराय गांव के पास स्थित ओम साई राम नाम से संचालित एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार रात प्रतापगढ़ निवासी भानु सिंह समेत तीन सेल्समैन मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार रात में एक चोर कैश रूम में दाखिल हुआ और तिजोरी उठा कर बाहर चला गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल पंप पर पहले काम कर चुके आठ पूर्व कर्मचारियों को चिह्नित किया गया है। इनमें से तीन संदिग्धों की गतिविधियां खास तौर पर संदिग्ध पाई गई हैं। इन सभी की हिस्ट्री, कॉल डिटेल और मूवमेंट खंगाले जा रहे हैं। सबसे अहम कड़ी अब मोबाइल नेटवर्क का बीटीएस डाटा बनता जा रहा है। घटना के समय पेट्रोल पंप के आसपास कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे, पुलिस उसकी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
इससे यह पता लगाने की कोशिश है कि वारदात के वक्त कौन मौके के आसपास मौजूद था और किसने लोकेशन छिपाने की कोशिश की। एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में करीब 10 लाख 50 हजार रुपये की राशि तिजोरी में बताई गई है।
अंदर की जानकारी के बिना सीधे कैश रूम तक पहुंचना और तिजोरी उठाकर ले जाना आसान नहीं हो सकता। यही वजह है कि पुलिस अब बाहरी गैंग के साथ-साथ अंदरूनी कनेक्शन को भी तलाश रही है।