सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The whole day was spent seeing the doctor and taking medicine.

Barabanki News: डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में बीत गया पूरा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The whole day was spent seeing the doctor and taking medicine.
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज को पहुंचे मरीजों को पसीना छूट गया। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि परचा बनवाने, डॉक्टरों को दिखाने और दवाई लेने में ही पूरा दिन बीत गया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए मरीजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद भी कई मरीज बिना इलाज और जांच के ही वापस लौट गए।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1768 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या 408, पेट दर्द के 260, बदन दर्द के 367, हड्डी रोग के 396, त्वचा राेग के 327 मरीज देखे गए। इलाज के लिए आए कौशल, अनूप कुमार, हैदर अली, सीमा, महेश्वरी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है। हम लोग परचा बनवाने के लिए सुबह नौ बजे से लाइन में लग गए थे। सवा घंटे बाद जाकर परचा बन सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में पूरा दिन बीत गया। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष के बाहर लोगों को लाइन लगीं मोहनी, पदमा, शांति ने बताया कि पेट में दर्द होने पर चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी लेकिन यहां पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर नंबर आ सका। एक्सरे कक्ष के बाहर भी मरीजों की लाइन लगी रही। इस दौरान महेश, हेमा और राजेश बिना इलाज और जांच के ही वापस लौट गए। बताया कि भीड़ के चलते हम लोगों का परचा ही नहीं बन सका। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी को बेहतर इलाज मिले इसका पूरा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed